देश के तीन राज्यों और दिल्ली में 65.28 प्रतिशत कोरोना मरीज
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस से अब तक 135521 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जो देश में अब तक इस महामारी की चपेट में आई कुल आबादी का 65.28 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना …
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस से अब तक 135521 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जो देश में अब तक इस महामारी की चपेट में आई कुल आबादी का 65.28 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8909 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 207615 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 5815 लोगों की मौत हुई है तथा 100303 लोग स्वस्थ हुए हैं।
