बहराइच: छात्र को व्हाट्सएप पर दी जान से मारने की धमकी, असलहे के साथ दबंगों ने भेजी फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। लीलापुरवा गांव निवासी युवको ने एक छात्र के मोबाइल पर अवैध असलहा के साथ फोटो भेजकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोटो को फेसबुक पर डाल दिया है। सहमा छात्र न्याय के लिए भटक रहा है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर …

नानपारा/बहराइच। लीलापुरवा गांव निवासी युवको ने एक छात्र के मोबाइल पर अवैध असलहा के साथ फोटो भेजकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोटो को फेसबुक पर डाल दिया है। सहमा छात्र न्याय के लिए भटक रहा है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम लीलापुरवा निवासी चार दबंगों की मित्र मंडली हैं। मित्रों के ग्रुप ने अवैध असलहा के साथ फोटो फोटो खींची। इसके बाद गांव निवासी इंटर कालेज के छात्र रामू के मोबाइल पर भेज दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दबंगों वही फोटो अपने फेसबुक पर डाल दिया। दबंगों द्वारा लोगों में दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है।

फेसबुक पर डाली गई फोटो को लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। दबंगों द्वारा धमकी दिए जाने पर छात्र और उसके पिता सहम गए हैं। सोमवार को सभी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अब उन्हें मामले की जानकारी हुई है। धमकी देने वाले दबंगों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं छात्र और पिता धमकी मिलने के बाद दहशत में हैं।

तो इसलिए दे रहे धमकी
लीलापुरवा गांव निवासी छात्र की बहन के साथ कुछ माह पूर्व सभी दबंगों ने छेड़छाड़ की थी। जिससे दबंग नाराज चल रहे हैं। उसी मामले को लेकर धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : जेल से जमानत मिलने के बाद बदमाश ने दी धमकी

संबंधित समाचार