महाराष्ट्र-गुजरात के तट से कुछ ही घंटों में टकराएगा ‘निसर्ग’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली/मुंबई। भीषण चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के बुधवार अपराह्न महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराने का अनुमान है, जिसका सामना करने के लिए दोनों राज्यों में पूरी तैयारी कर ली गयी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जिसके बाद अधिकारियों ने मुंबई में समुद्र के …

नई दिल्ली/मुंबई। भीषण चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के बुधवार अपराह्न महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराने का अनुमान है, जिसका सामना करने के लिए दोनों राज्यों में पूरी तैयारी कर ली गयी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जिसके बाद अधिकारियों ने मुंबई में समुद्र के पास से सैकड़ों लोगों और इसके आसपास के तटीय जिलों से हजारों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज से लॉकडाउन में ढील देने की योजना ‘मिशन बिगिन अगेन ‘ को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है और शहर तथा तटीय जिलों के नागरिकों को बुधवार और गुरुवार को अपने-अपने घरों में ही रहने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात में आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया और तटीय राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौसम विभाग ने भारी बारिश, 100-110 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और लगभग 1-2 मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

संबंधित समाचार