रायबरेली: बिना अनुमति हटा दिया गया एचटी लाइन का विद्युत पोल, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। 11 केवी की विद्युत लाइन के विद्युत पोल को उखाड़कर दूसरे स्थान पर लगा दिया गया है, बिजली विभाग के जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। मामले की शिकायत ग्रामीण ने की है, तो बिजली अधिकारियों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला ऊंचाहार तहसील के रोहनिया उपकेंद्र के अंतर्गत आने …

रायबरेली। 11 केवी की विद्युत लाइन के विद्युत पोल को उखाड़कर दूसरे स्थान पर लगा दिया गया है, बिजली विभाग के जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। मामले की शिकायत ग्रामीण ने की है, तो बिजली अधिकारियों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामला ऊंचाहार तहसील के रोहनिया उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गा बक्स का पुरवा गांव का है। इस गांव के पास से 11 केवी विद्युत लाइन गई हुई है। गांव की महिला मालती देवी ने अपने खेत में लगे इस विद्युत लाइन के खंभे को उखड़वाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग का खबर नहीं लग पाई।

मामले की शिकायत गांव के आशीष कुमार त्रिपाठी ने बिजली विभाग में की। उसके बाद जब अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे तो शिकायत सही पाई गई है। अवर अभियंता बृजेश कुमार ने मामले की प्राथमिकी ऊंचाहार कोतवाली में दर्ज कराई है।

जिसमे कहा गया है कि महिला ने बिना विभागीय अनुमति प्राप्त किए विद्युत पोल को स्थानांतरित करके उस स्थान पर मकान का निर्माण करा रही है। जो बिजली अधिनियम का उल्लंघन है। कोतवाल शिवशंकर सिंह का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय मिलीभगत से हुआ है खंभे का स्थानांतरण

महिला द्वारा 11 केवी बिजली लाइन के पोल का स्थानांतरण बिना बिजली विभाग के लोगों की मिलीभगत से नहीं कर सकती है। विभागीय लोगों का मानना है कि पोल ट्रांसफर के लिए बिजली लाइन को उपकेंद्र से बंद कराया गया होगा। दूसरे स्थान पर पोल ले जाने के लिए कई श्रमिक लगे होंगे, और बिजली के तारों को खोला और बांधा गया होगा।

इस पूरे काम में कम से कम 12 घंटे का समय लगा होगा, जो बिजली कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। मामले की अब पुलिस जांच कर रही है। घटना की यादि निष्पक्ष जांच हुई तो कई बिजली कर्मचारी भी इस मामले में फसेंगे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या : लकड़ी के जर्जर पोल पर दौड़ रहा है एचटी लाइन

संबंधित समाचार