PHOTOS : सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन में जीता पहला मैच, बोलीं- दर्शकों के स्वागत से अभिभूत हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। टेनिस को अलविदा कहने जा रही अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने अपने आखिरी टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में पहले दौर का मैच जीत लिया है। सेरेना ने मोंटेनीग्रो की 80वीं रैंकिंग वाली दांका कोविनिच को 6 . 3, 6 . 3 से हराया। That winning feeling. #Serena pic.twitter.com/xJ4YUdi1Fj — US Open Tennis (@usopen) August 30, …

न्यूयॉर्क। टेनिस को अलविदा कहने जा रही अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने अपने आखिरी टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में पहले दौर का मैच जीत लिया है। सेरेना ने मोंटेनीग्रो की 80वीं रैंकिंग वाली दांका कोविनिच को 6 . 3, 6 . 3 से हराया।

जीत के बाद छह बार की अमेरिकी ओपन और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने कहा ,‘‘ जब मैं कोर्ट पर उतरी तो दर्शकों के स्वागत से अभिभूत हो गई। बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इसे कभी नहीं भुलूंगी।’’

इस मैच को देखने के लिए पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, मार्तिना नवरातिलोवा, माइक टाइसन, सेरेना की दादी और पिता के साथ बेटी भी मौजूद थी।

आपको बता दें कि सेरेना ने 1999 में 17 वर्ष की उम्र में यहां पहला खिताब जीता था।

सेरेना के अलावा पिछली चैम्पियन बियांका आंद्रिस्कू, एंडी मर्रे, दानिल मेदवेदेव, कोको गॉ भी दूसरे दौर में पहुंच गए लेकिन सभी की नजरें सेरेना के मैच पर टिकी थी।

सेरेना विलियम्स ने जब 1999 में 17 वर्ष की उम्र में पहला अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम जीता था तब बालों में सफेद मोती पहने थे और अब 40 वर्ष की उम्र में वह अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रही हैं तो उनकी बेटी ओलंपिया ने मां की तरह ही बाल बनाए हैं। सेरेना ने कहा मैं भी लगाना चाहती थी लेकिन समय ही नहीं मिला।’’

सेरेना ने आखिरी ग्रैंडस्लैम 2017 आस्ट्रेलियाई ओपन जीता था जब ओलंपिया उनके पेट में थी। वह अब पांच बरस की हो गई है। सेरेना ने कहा,‘‘ उसे भी मोती बहुत पसंद है। मैंने उससे नहीं कहा था लेकिन उसने खुद बालों में लगाए। बहुत अच्छे लग रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें : रिहैब के लिए लंदन पहुंचे पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन शाह अफ़रीदी

संबंधित समाचार