तूफान निसर्ग के मद्देनजर गुजरात में 50 हजार से अधिक का स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधीनगर। गुजरात में निसर्ग तूफान के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समुद्र तटीय क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक लोगों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कई और एहतियाती कदम उठाये हैं। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के …

गांधीनगर। गुजरात में निसर्ग तूफान के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समुद्र तटीय क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक लोगों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कई और एहतियाती कदम उठाये हैं।

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अरब सागर में गंभीर किस्म के तूफान में तब्दील हो चुके निसर्ग के उत्तर महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग के आसपास से आज दोपहर गुजरने की संभावना है। इसका असर सीमावर्ती दक्षिण गुजरात में भी होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने व्यापक एहतियाती उपाय किये हैं।

राज्य सरकार के राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने आज बताया कि प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह तैयार है। विशेष रूप से दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में खासा एहतियात बरता जा रहा है। तूफान के असर से इन जिलों के तटीय विस्तारों में 110 किमी प्रति घंटे तक की गति से और भरूच और आसपास में 80 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की भी संभावना है।

दक्षिण गुजरात में तटीय इलाकों से 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है और इस दौरान तथा बनाये गये आश्रय स्थलों पर कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है। कुमार ने कहा कि इन इलाकों में अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को कोई तकलीफ न हो इसके लिए तूफान के असर के बावजूद अस्पतालों में बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किये गये हैं।

राहत एवं बचाव के लिए तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की 15 तथा एसडीआरएनऊ की छह टीमें तैनात की गयी हैं। तेज हवा की आशंका के चलते वापी तथा सूरत के केमिकल उद्योगों ने भी विशेष एहतियाती उपाय किये हैं। इसके तहत वापी में अधिकतर ऐसे उद्योगों को आज बंद रखने का सुझाव प्रशासन ने दिया है।

संबंधित समाचार