शहजादे मियां को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार। शहजादे मियां के विसाल के बाद उनके मुरीदों ने नम आंखों से उन्हे विदाई दी। खानकाह में ही उनके वालिद के बराबर में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके आखिरी दीदार के लिए मुरीदों और अकीदतमंदो की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होने पर भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया …

बहेड़ी, अमृत विचार। शहजादे मियां के विसाल के बाद उनके मुरीदों ने नम आंखों से उन्हे विदाई दी। खानकाह में ही उनके वालिद के बराबर में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके आखिरी दीदार के लिए मुरीदों और अकीदतमंदो की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होने पर भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया गया और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आखिरी दीदार कराए गए।

बहेड़ी में खानकाहे शेरिया के सज्जादानशीन हजरत शहजादे मियां हुजूर का सोमवार को इंतकाल हो गया था। उनको मंगलवार को सुबह 10 बजे खानकाहे शेरिया परिसर में सुपुर्दे खाक किया गया। हाफिज कारी अब्दुल हफीज मियां शेरी ने नमाजे जनाजा पढ़ाई जिसमें चंद ही लोगों ने शिरकत की।

लाकडाउन के चलते खानकाह के लोगों ने बाहर के लोगों से यहां न आने की अपील भी की मगर अपील के बाद भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने पर प्रशासन व पुलिस के गुजारिश करने पर निर्धारित समय से पहले ही खानकाहे शेरिया परिसर में उनके वालिद हुजुर अच्छे मियां के पहलू में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए लोगों ने हुजूर शहजादे मियां के आखिरी दीदार किए। दोपहर तक मिट्टी देने वालो का तांता लगा रहा।

इस मौके पर हुजुर प्यारे मियां, फरीद मियां, मौलाना खालिद मियां, निशात मिया, नासिर मियां, वजाहत मियां, अरशद मियां, सुब्हान मियां, फरहान मियां, साबिर मियां, अब्दुल अजीज मियां, मौलाना अनवार अहमद शेरी, हाफिज अनवार अहमद कादरी, तसलीम चैधरी, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद, ताहिर पप्पू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार