बदायूं: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, चांदी के जेवर समेत एक लाख की नकदी ले उड़े, अपना ताला डाल गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। सोमवार की रात चोरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय में बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। 4500 रुपये, चांदी के आभूषण समेत एक लाख की चोरी कर ली। मकान में लगे कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस जांच कर रही है। बता दें संजीव सक्सेना कोर्ट में तैनात …

बदायूं, अमृत विचार। सोमवार की रात चोरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय में बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। 4500 रुपये, चांदी के आभूषण समेत एक लाख की चोरी कर ली। मकान में लगे कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस जांच कर रही है। बता दें संजीव सक्सेना कोर्ट में तैनात हैं। उनका पटियाली सराय वाला मकान बंद रहता है। वह अपने परिवार के साथ मोहल्ला कूंचापांडा में रहते हैं। सोमवार की रात दो चोर छत से मकान में घुसे। मकान के सभी कमरों को खंगाला। एक सोने की चेन, चांदी का सामान और नकदी चोरी कर ली। चोर मकान में बाहर से अपना ताला लगाकर चले गए। सुबह लगभग नौ बजे संजीव सक्सेना के बेटे मयंक सक्सेना मकान पर पहुंचे। मकान पर दूसरा ताला होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। संजीव सक्सेना ने तहरीर देकर खुलासे की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: फंदे पर लटका मिला फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार