उन्नाव: भ्रष्टाचार के आरोप में बैंक मैनेजर हुआ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। आज इलाहाबाद बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर विनोद कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में आर्थिक अपराध अनुसंधान लखनऊ की टीम ने उनके सिविल लाइन स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। दरसल जनपद बांदा के जसपुरा थाने में सन 2018 में उक्त बैंक मैनेजर पर 1.76 करोड़ रुपये भृस्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया …

उन्नाव। आज इलाहाबाद बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर विनोद कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में आर्थिक अपराध अनुसंधान लखनऊ की टीम ने उनके सिविल लाइन स्थित आवास से गिरफ्तार किया है।

दरसल जनपद बांदा के जसपुरा थाने में सन 2018 में उक्त बैंक मैनेजर पर 1.76 करोड़ रुपये भृस्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज लखनऊ से आई हुई टीम तत्कालीन बैंक मैनेजर को उनके आवास से गिरफ्तार करके लखनऊ ले गई।

बताते चलें मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है जहां पर बांदा स्थित इलाहाबाद बैंक में तत्कालीन बैंक मैनेजर विनोद कुमार के खिलाफ 2018 में भ्रष्टाचार के आरोप में कूट रचना धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार से संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किए गए थे।

आज लखनऊ से आई हुई टीम ने विनोद कुमार के सिविल लाइन स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने के लिए अपने साथ लखनऊ ले गई।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: 45 करोड़ का गबन करने वाला केनरा बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

संबंधित समाचार