नमाज कितनी भी बार पढ़ें, कोई आपत्ति नहीं…लेकिन देश को ‘डायन’ न बोलें : मंत्री धर्मपाल सिंह
मुरादाबाद, अमृत विचार। सामूहिक नमाज़ पढ़ने पर 26 लोगों पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रधानमंत्री को किए ट्वीट पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान हरी टोपी लगाए, ऊंचा पजामा और लंबा कुर्ता पहने कोई आपत्ती नहीं है। नमाज एक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सामूहिक नमाज़ पढ़ने पर 26 लोगों पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रधानमंत्री को किए ट्वीट पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान हरी टोपी लगाए, ऊंचा पजामा और लंबा कुर्ता पहने कोई आपत्ती नहीं है। नमाज एक बार पढ़े या अनेक बार पढ़े कोई आपत्ती नहीं हैं। लेकिन, इस देश को अपना देश मानें और भारत माता को भारत माता मानें। आपत्ति तो तब है जब लोग भारत में रहकर भारत माता को डायन कहेंगे। ऐसे लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई हिंदू-मुस्लिम सभी ने मिलकर लड़ी, तभी हमारा देश आज़ाद हुआ है। हर जगह मुसलमानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कांवड़ यात्रा पर मुसलमानों ने फूल बरसाए। मैं मुरादाबाद के मुसलमानों का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने कोरोना काल में भी हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आपको बता दें, मुरादाबाद के थाना छजलैट के दुल्हेपुर गांव से घर में सामूहिक नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सामूहिक नमाज़ पढ़ने पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट किया था, जिसमें सवाल पूछते हुए लिखा था कि क्या अब घरों में भी नमाज़ पढ़ने के लिए सरकार और पुलिस से इजाज़त लेनी पड़ेगी और कब तक मुस्लिमों के साथ देश में दूसरे दर्जे के नागरिकों वाला सलूक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : वाह री पुलिस! सौहार्द बिगाड़ने के 26 आरोपियों को सात दिनों में दे दी क्लीन चिट
