मुरादाबाद : जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवंतों के जीवन का आचार्य ने किया वृतांत वर्णन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। श्वेतांबर जैन समाज के सातवें पर्युषण पर्व के अवसर पर मंगलवार को गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज साहेब एवं मुनि ऋषभचंद्र विजय महाराज साहेब ने ग्रंथ शिरोमणी कल्प सूत्र की आठवीं वाचना पूर्ण की। जिसमें जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवंतों का जीवन वृतांत का वर्णन किया गया। इससे पूर्व प्रातः …

मुरादाबाद,अमृत विचार। श्वेतांबर जैन समाज के सातवें पर्युषण पर्व के अवसर पर मंगलवार को गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज साहेब एवं मुनि ऋषभचंद्र विजय महाराज साहेब ने ग्रंथ शिरोमणी कल्प सूत्र की आठवीं वाचना पूर्ण की। जिसमें जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवंतों का जीवन वृतांत का वर्णन किया गया।

इससे पूर्व प्रातः जैन समाज के तपस्वी पंचायत भवन से ढोल नगाड़ों के साथ पूज्य गुरुदेव के दर्शन करने जैन मंदिर पधारे। इस दौरान उन्होंने गुरु वंदन कर व्रत का नियम लिया।इसमें तीन बहनों ने 30 उपवास किए है और एक बहन ने सिद्धितप और अनेक भाई बहनों ने आठ वर्त उपवास किए है। सभी का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा बारसासूत्र की बोली का लाभ धर्मपाल, संजीव कुमार, राजीव कुमार, संदीप कुमार जैन, परिवार ने लिया। वहीं बारसासूत्र ग्रंथ के दर्शन करने का लाभ अभय कुमार, राजेंद्र कुमार, राहुल, अंकुर जैन परिवार ने लिया रात्रि जागरण बड़े धूमधाम के साथ संजीव जैन के निवास स्थान पर बहुत ही भक्ति में वातावरण में हुआ। जिसमें लुधियाना से पधारे विनोद ने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

आरती जैन, सोनू जैन, स्मिता जैन, सुवर्षा जैन, पायल जैन, प्रतीक जैन, निति, नीरज जैन, ने बड़े ही सुंदर ढंग से गुरु भक्ति के प्रति अपने गीत प्रस्तुत किए। उसके प्रति अपनी श्रद्धा भाव व्यक्त किए अंत में सभी को प्रभावना देकर रात्रि जागरण का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान राजेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, चंद्रमोहन जैन ,राजेश जैन, प्रफुल जैन, रवि जैन, सुभाष जैन, विनय जैन का सक्रिय सहयोग रहा। जैन धर्म के महान पर्युषण पर्व के आठवें दिन क्षमापना दिवस के रूप में 31अगस्त को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-मुरादाबाद: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताई तम्बाकू की हानियां

संबंधित समाचार