IND vs PAK : ‘ना रन बनाते हैं और ना ही कैच पकड़ते’, महिला पत्रकार पर भड़के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए इस धमाकेदार मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की, इसके बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तानी टीम की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान के …

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए इस धमाकेदार मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की, इसके बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तानी टीम की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान के संघर्ष की तारीफ भी की। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज़ अहमद का एक ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की एक महिला क्रिकेटर को लताड़ लगाई है।

सरफराज अहमद ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तानी टीम को 17वें ओवर के बाद नुकसान हुआ, क्योंकि स्लो ओवर रेट की वजह से पांच फील्डर को सर्कल (30 गज) के अंदर रखना था। सरफराज अहमद ने लिखा कि एक महिला पत्रकार नेशनल टीवी पर पाकिस्तानी टीम पर भड़क रही है, वो भी तब जब एक संघर्षपूर्ण मैच हुआ। महिला पत्रकार कह रही है कि ना रन करते हैं, ना ही कैच पकड़ते हैं। कमाल है भई।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के इस ट्वीट पर फैंस भी आमने-सामने आ गए। कई पाकिस्तानी यूजर्स ने सरफराज का समर्थन किया और लिखा कि पाकिस्तान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आखिरी तक भारत के खिलाफ मुकाबला किया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा है कि हार तो हार है, पाकिस्तानी टीम ने कई तरह की गलतियां की हैं जो किसी भी तरह भूलने लायक नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप में कैसे खिताब बचाएगी ऑस्ट्रेलिया? स्टीव स्मिथ ने किया प्लान का खुलासा

संबंधित समाचार