बाराबंकी: अज्ञात लोगों ने की चौकीदार दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश
बाराबंकी। जिले के थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद स्थित एक कालोनी के चौकीदार दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। थाना नगर कोतवाली के सफेदाबाद में गुलमोहर नाम की एक अविकसित कॉलोनी है। इसी कॉलोनी में कोतवाली रामसनेहीघाट के सॉरी अलादासपुर शेषनाथ 50 वर्ष व उनकी पत्नी …
बाराबंकी। जिले के थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद स्थित एक कालोनी के चौकीदार दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। थाना नगर कोतवाली के सफेदाबाद में गुलमोहर नाम की एक अविकसित कॉलोनी है।
इसी कॉलोनी में कोतवाली रामसनेहीघाट के सॉरी अलादासपुर शेषनाथ 50 वर्ष व उनकी पत्नी शिव देवी अपने बच्चों के साथ रहता है। सोमवार की रात यहां पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने दंपत्ति पर डीजल डाल दिया। जिससे दंपत्ति जलने लगे। इनका शोर-शराबा सुनकर जागे बच्चों ने आग की तेज लपटों माता-पिता को बचाकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में नगर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया पीड़ित दंपत्ति के भाई राजेश शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सन्तानविहान महिला से दंपती ने हड़पे गहने, टोटका का दिया झांसा
