मुस्लिम समाज के उत्थान के लिये काम कर रही सरकार: दानिश आजाद
रायबरेली। मुसलमानों को योगी सरकार ने शिक्षा, सुरक्षा व्यापार और महिला सशक्तिकरण जैसे मोर्चों पर आगे बढ़ाने का काम किया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से मुस्लिम समाज के उत्थान हुआ है। यह बात अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। उन्होंने समारोह में कहा कि योगी सरकार …
रायबरेली। मुसलमानों को योगी सरकार ने शिक्षा, सुरक्षा व्यापार और महिला सशक्तिकरण जैसे मोर्चों पर आगे बढ़ाने का काम किया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से मुस्लिम समाज के उत्थान हुआ है। यह बात अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है।
उन्होंने समारोह में कहा कि योगी सरकार युवाओं और अल्पसंख्यक समाज के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस आरोप को गलत बताया है कि योगी सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव करती है। मंत्री ने कहा कि मुसलमान खुद भी अब भाजपा से जुड़ रहा है। अगर मुसलमान भाजपा से न जुड़ रहा होता तो रामपुर और आजमगढ़ जैसी मुस्लिम बाहुल्य सीट उप चुनाव में उसके खाते में न आती।
मंत्री डीह के अमर सिंह डिग्री कालेज में आयोजित मोदी ट्वेंटी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी चुटकी ली जिसमे उन्होंने कहा है कि वह 24 चुनाव के लिए हर ज़िले में जाएंगे। दानिश ने कहा कि जनता ने अखिलेश को नकार दिया है। वह चुनाव चुनाव बाहर निकलते हैं। बाकी समय में वह नज़र नहीं आते हैं।
यह भी पढ़ें:-बरेली: कांवड़ियों का स्वागत कर मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे का संदेश
