मुरादाबाद: एक ही रात पांच घरों का टूटा ताला, जेवर समेत तीन लाख का माल चोरी
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली के गांव अस्लेमपुर में चोरों ने पांच घरों में घुसकर करीब तीन लाख रुपये के माल उड़ा लिया। एक रात में पांच घरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। चोर ने घरों की दीवार फांदकर चोरी को अंजाम दिया। पहले चोर गांव के शाहिद अहमद टेलर के घर में घुसे। …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली के गांव अस्लेमपुर में चोरों ने पांच घरों में घुसकर करीब तीन लाख रुपये के माल उड़ा लिया। एक रात में पांच घरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।
चोर ने घरों की दीवार फांदकर चोरी को अंजाम दिया। पहले चोर गांव के शाहिद अहमद टेलर के घर में घुसे। उन्होनें घर में रखे 10 हजार रुपये, एक मोबाईल, पांच जोड़ी कपड़े और अन्य कीमती समान चोरी कर लिया। अनीस अहमद के घर में घुसकर 2500 रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर और कीमती माल समेट लिया, जबकि चोरों ने तीसरा निशाना इबने हसन के घर को बनाया।
घर की अलमारी और बैग में रखे 5000 रुपये और जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने चन्ना सिह के घर से 7000 रुपये, सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह लोग सोकर उठे तो उन्हें अपने घरों में हुई चोरी का पता चला। चोरी में गए समान की जानकारी मिलने पर लोगों के होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक रात में पांच घरों में चोरी की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: ट्रक चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार
