रामपुर: ‘भाजपा में पूरब और पश्चिम का जबरदस्त समन्वय हुआ’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पूरब और पश्चिम का जबरदस्त समन्वय हुआ है, पूरब से मुख्यमंत्री तो पश्चिम से प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस पूरब पश्चिम का समन्वय और संगम उत्तर प्रदेश के 2024 लोकसभा चुनाव में जबरदस्त परिणाम देंगे। उन्होंने …

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पूरब और पश्चिम का जबरदस्त समन्वय हुआ है, पूरब से मुख्यमंत्री तो पश्चिम से प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस पूरब पश्चिम का समन्वय और संगम उत्तर प्रदेश के 2024 लोकसभा चुनाव में जबरदस्त परिणाम देंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर सरकार की नीतियों, कार्यक्रम और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरे परिश्रम के साथ काम करना चाहिए।

इस समय जिस तरह से वर्षा नहीं होने के कारण कुछ जगहों पर सूखे जैसी स्थिति दिखाई पड़ रही है। उसकी भी चिंता हमें करनी चाहिए और सरकार को जमीनी स्थिति से अवगत कराने की जरूरत है। इससे पूर्व रामपुर पहुंचने पर कोसी पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद वह शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, राकेश मिश्रा, काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, कपिल आर्य, मोहनलाल सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, महासिंह राजपूत, लक्ष्मी सैनी, श्रीश गुप्ता, राजीव मांगलिक, कृष्ण अवतार लोधी, अरशद अली, यूसुफ अली, दिनेश शर्मा, मुस्तफा, वसीम खान , मुर्तजा अली, संजय पाठक, डा. संजीव अग्रवाल, नंद किशोर गंगवार, अब्दुल गफूर , हरीश गंगवार, रवि रुहेला, ओम प्रकाश लोधी, संजीव ठाकुर, चमन मौर्या उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- शादी से मना किया तो सिरफिरे आशिक ने युवती का चाकू से गला रेता, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार