अयोध्या: किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी ने सूखा और किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। धरने का संचालन यदुनाथ यादव द्वारा किया गया। प्रदेश …
मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी ने सूखा और किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
धरने का संचालन यदुनाथ यादव द्वारा किया गया। प्रदेश में सूखे का घोर संकट है, जिसमें जनपद अयोध्या का विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर भी शामिल है। किसानों की फसल बरसात न होने से 40 फीसदी से ज्यादा धान की रोपाई नहीं हो पाई है। क्षेत्र में 80 फीसदी से ज्यादा राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं, जिनके ट्रांसफार्मर जलने पर महीनों-महीनों तक नहीं बदला जा रहा है। गांवों में पेयजल का घोर संकट है। जानवर व पशु पक्षियों के लिए तालाबों में पानी नहीं है।
विधायक अवधेश प्रसााद ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से गूंगी-बहरी हो चुकी है। संबोधित ज्ञापन में अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर बड़े पैमाने पर सूखा राहत कार्यक्रम प्रारंभ किया जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के संकट को देखते हुए प्रत्येक गांव में इंडिया मार्क टू हैंड पंप लगाया जाए, जले हुए ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएं व जिन लोगों का बिजली बिल या कोई सरकारी बकाया है, तत्काल वसूली रोकी जाए। किसानों की फसलों को सांड़ों तथा आवारा पशुओं से बचाने की कारगर योजना बनाया जाना शामिल है।
धरने को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जय शंकर पांडे, मयूरी तिवारी, छोटे लाल यादव, पृथ्वीराज यादव, बख्तियार खान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। प्रमुख रूप से महेंद्र यादव, माखन लाल यादव, सरोज यादव, सुजीत यादव, लालू प्रसाद यादव, मायाराम यादव, राम दुलारे यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –एसिड अटैक: घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए झारखंड सरकार करेगी एयर लिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट
