संभल : कल दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी रथयात्रा, 20 स्वचलित झांकियां करेंगी आकर्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। जिस दिन का इंतजार शहरवासियों को पिछले तीन वर्षों से था अब वह दिन आ गया और आज प्रथम पूज्य भगवान गणेश की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए कलाकार पिछले तीन माह से झांकी लगाने में जुटे हुए हैं। मुंबई के बाद यहां निकाले जाने वाली रथयात्रा …

चन्दौसी, अमृत विचार। जिस दिन का इंतजार शहरवासियों को पिछले तीन वर्षों से था अब वह दिन आ गया और आज प्रथम पूज्य भगवान गणेश की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए कलाकार पिछले तीन माह से झांकी लगाने में जुटे हुए हैं।

मुंबई के बाद यहां निकाले जाने वाली रथयात्रा बुधवार को दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी। इसमें करीब 20 स्वचलित झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें स्वर्ण हनुमान, स्पोर्टस हनुमान की झांकी इस बार विशेष रहेगी। प्रत्येक झांकी के पीछे एक बैंड चलेगा। स्पोर्टस हनुमान इाांकी को तैयार करने वाली झांकी निदेशक हीरालाल वैसे तो व्यवसाय से हलवाई है, लेकिन वह इस समय सब कुछ छोड़कर झांकी तैयार करने में लगे हुए हैं। सभी कलाकार स्थानीय व दुकानदार होते हैं।

आम दिनों में वह रात नौ बजे से एक बजे तक झांकी तैयार करते हैं, लेकिन वह इस समय सब कुछ छोड़कर अपनी-अपनी झांकी तैयार करने में जुटे हुए, चूंकि रथयात्रा कल निकाली जाएगी, इसीलिए वह उन्हें रथयात्रा निकालने से दो घंटे पूर्व अपनी झांकी तैयार करनी होगी। जिन रथ आदि पर झांकी रखकर घुमाई जाएंगी उन्हें भी दुरुस्त किया जा रहा है। कारीगर इनको तैयार करने में लगे हुए हैं। मेला कमेटी भी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मंथन कर रही है। इसके लिए मेला कमेटी मेले से संबंधित हर विभाग के अधिकारियों से लगातर संपर्क कर रही है, कई बार बैठके हो चुकी है। इसी तरह पुलिस भी रथयात्रा के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में लगी हुई है। मंडल के लगभग सभी जनपदों से पुलिस कर्मी यहां रथयात्रा व मेला संपन्न कराने के लिए आ चुके हैं।

मेले में यह झांकियां रहेंगी शामिल
1-राष्ट्रीय एकता पर आधारित झांकी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
2-हरीश चंद्र तारामती की झांकी
3- संभल वाली झांकी
4-यशोदा मईया कृष्ण भगवान को झुलाते हुए
5-भगवान विष्णु की झांकी
6-हनुमान जी भगवान राम-लक्ष्मण को उठोते हुए
7-बरेली की झांकी
8- खाटू श्याम की झांकी
9-माता महाकाली की झांकी
10-आदि योगी भगवान शिव की झांकी
11-भगवान गणेश के प्रसाद बांटते हुए
12-भगवान गणेश नृत्य करते हुए
13- वीर हनुमान की झांकी
14- महाकाल की पालकी की झांकी
15-महाप्रभु महागणेश की झांकी
16- डा. गिरिराज किशोर का आदमकद चित्र
17- महाप्रभु गणेश का मुख्य रथ
18- गुड्डे की झांकी
19- सांई पालकी

भगवान गणेश की मुख्य प्रतिमा तैयार कर रहे गिरिराज किशोर के पुत्र
चन्दौसी। रथयात्रा में सबसे बाद में रथयात्रा भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान होती है। इसकी पूजा अर्चना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व बाहर से अतिथि द्वारा की जाती है। इसके लिए मेला संस्थापक डा. गिरिराज किशोर तैयार करते थे। अब उनके निधन के बाद यह मूर्ति उनके पुत्र मनोज कुमार गुप्ता मीनू तैयार कर रहे हैं।

रथयात्रा में शामिल होंगे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री
चन्दौसी। शहर में आज रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें शिरकत करने के लिए प्रदेश के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह शिरकत करेंगे। स्थानीय प्रशासन व मेला कमेटी को उनका कार्यक्रम मिल गया है। वह एक बजे क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के अतिथि गृह पहुंचेंगे। एक बजकर 45 मिनट पर मेले में पहुंचकर गणेश जन्मोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद तीन बजकर 15 मिनट पर रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में विभागीय अधिकारियों के बैठक करेंगे। चार बजकर 15 मिनट पर कार द्वारा आंवला के लिए प्रस्थान करेंगे।

आज होगा स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के भंडारे का आयोजन
चन्दौसी। पिछले 11 वर्षों से चल रहे स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के भंडारे का आयोजन बुधवार को गणेश मंदिर के निकट श्री गीता सत्संग भवन में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इस भंडारे में शहर के अलावा बाहर से
रथयात्रा देखने आये श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण करते हैं।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: गांवों में घुस बाढ़ का पानी, 10 गांव प्रभावित, बसों का संचालन भी हुआ बंद

संबंधित समाचार