बरेली: सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज, किसने रची थी दरोगा के खिलाफ साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस कार्यालय में दरोगा पर चप्पल की माला बनाकर फेंकने वाली घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है महिला को उकसाने वाले कौन लोग हैं। इसके लिए पुलिस ने नगर निगम से 3 घंटे की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू …

बरेली, अमृत विचार। पुलिस कार्यालय में दरोगा पर चप्पल की माला बनाकर फेंकने वाली घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है महिला को उकसाने वाले कौन लोग हैं। इसके लिए पुलिस ने नगर निगम से 3 घंटे की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को बहेड़ी की रहने वाली महिला ने दरोगा मोहित चौधरी आरोप लगाते हुए उस पर चप्पल की माला फेंककर उसके साथ मारपीट की थी। इससे एसएसपी कार्यालय में आधे घंटे तक हंगामा मचा रहा। किसी तरह महिला को समझा कर शांत कराया गया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि विक्षिप्त महिला अचानक इतनी चप्पल कहां से ले आई। इसके लिए एसएसपी कार्यालय और उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। यदि कोई साजिशकर्ता पाया जाता है तो पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

आज फिर पहुंची महिला, हंगामा
मंगलवार की दोपहर में महिला फिर से एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपनी चप्पल तलाश करने लगी। महिला को देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मी वहां से हट गए। इसके बाद वह महिला कैंपस में लगे पेड़ों के नीचे अपनी चप्पल की तलाश करती रही।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। यदि कोई साजिशकर्ता सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीमुकेश प्रताप सिंह, एसपी क्राइम।

यह भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में भर्ती युवती के साथ शोहदे ने की छेड़छाड़, हंगामा

संबंधित समाचार