रायबरेली: औचक निरीक्षण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, नमूने सील… रोकी गई बिक्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह ने सलोन क्षेत्र के मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया तो उसमें तमाम कमियां मिली। स्टोरों में बेची जा रही कुछ दवाओं की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर उनके नमूने सील किए गए और उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी की …

रायबरेली। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह ने सलोन क्षेत्र के मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया तो उसमें तमाम कमियां मिली। स्टोरों में बेची जा रही कुछ दवाओं की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर उनके नमूने सील किए गए और उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी की गई है।

परशदेपुर स्थित कौशल मेडिकल स्टोर एवं राज मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कौशल मेडिकल स्टोर में कैश मेमो एवं दवाओं का क्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिनमें कोडीन युक्त कफ सिरप कोडिकोन -टी का विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया और इनके क्रय और विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। लाइसेंस का नवीनीकरण रिकॉर्ड प्रस्तुत ना कर पाने के कारण, 3 दिन का समय दिया गया।

राज मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट अनुपस्थित होने के कारण एवं कोई कैश मेमो और रिकार्ड प्रस्तुत ना कर पाने के कारण दवाओं की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है एवं दुकान को बंद करा दिया गया है। एंटीबायोटिक दवा मोनोसेफ एसबी का क्रय रिकॉर्ड ना दिखाने के कारण उसकी बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है, राज मेडिकल स्टोर को फार्मासिस्ट उपस्थित होने एवं उसका सत्यापन कराने तक दुकान बंद करा दी गई है।

न्यू दिनों मेडिकल स्टोर डीह का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए एवं कैश मेमो रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। शेड्यूल्ड एच वन के अंतर्गत आने वाली दवा अल्ट्रासेट (ट्रामाडोल और पेरासिटामोल) का क्रय और विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत ना कर पाने के कारण उसे तत्काल प्रभाव से विक्रय हेतु प्रतिबंधित कर दिया गया, और फार्मासिस्ट के अनुपस्थिति में दवा विक्रय करने के कारण दवाओं की बिक्री रोकते हुए दुकान को फार्मासिस्ट के उपस्थित होने तक बंद करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-झांसी: औचक निरीक्षण में खुली जिला महिला चिकित्सालय की पोल, डीएम ने लगाई फटकार, जानें मामला

संबंधित समाचार