सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा एलान, दिल्ली में शुरू होगा दुनिया का पहला वर्चुअल स्कूल, जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कई बड़े एलान किए हैं। इनमें से जो सबसे खास और अलग घोषणा है वो है दुनिया के पहले वर्चुअल स्कूल के खुलने की। बता दें दिल्ली का या कहें देश का पहला वर्चुअल स्कूल दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल आज से खोला …
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कई बड़े एलान किए हैं। इनमें से जो सबसे खास और अलग घोषणा है वो है दुनिया के पहले वर्चुअल स्कूल के खुलने की। बता दें दिल्ली का या कहें देश का पहला वर्चुअल स्कूल दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल आज से खोला गया है। इस स्कूल में देश का कोई भी बच्चा शिक्षा ले सकता है यानी इस स्कूल के द्वार सभी के लिए बराबरी से खुले हैं।
बता दें यूं तो वर्चुअल या ऑनलाइन क्लास का मॉडल पहली बार कोरोना के समय सामने आया जब कक्षाएं चलाने के लिए इस तरीके का उपयोग किया गया लेकिन अब इस मॉडल को दूसरे मुद्दों के साथ उतारा गया है। इस स्कूल में क्लासेस ऑनलाइन होंगी और डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर अन्य सभी जरूरी सुविधाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगी। आपको बता दें गूगल और इंडिया नेट प्लेटफॉर्म ने बनाया है और इसमें देश भर के 13 से 18 साल के बच्चे एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भगवान गणेश का किया स्वागत
