Viral Video: कमरे की सीलिंग में छुपकर बैठा अजगर, निकालने में रेस्क्यू टीम के छूटे पसीने, वीडियो देख आप के भी उड़ जाएंगे होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जब भी कोई अजगर का नाम सुनता है तो उसके दिल में दहशत घर बना लेती है। अजगरों के भारी भरकम शरीर और बड़े से बड़े जीव को जिंदा निगल जाने की उनकी क्षमता के कारण कोई भी उसके पास नहीं जाना चाहता है। सांप हो या अजगर कोई भी सपने में इन्हें अपने घर …

जब भी कोई अजगर का नाम सुनता है तो उसके दिल में दहशत घर बना लेती है। अजगरों के भारी भरकम शरीर और बड़े से बड़े जीव को जिंदा निगल जाने की उनकी क्षमता के कारण कोई भी उसके पास नहीं जाना चाहता है। सांप हो या अजगर कोई भी सपने में इन्हें अपने घर लाने की सोच नहीं सकता है। लेकिन जरा सोचिए अगर कोई अजगर किसी शख्स के घर के अंदर घुस कर डेरा जमा ले तो फिर यह काफी खतरनाक होने के साथ ही घातक भी हो सकता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हमें भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। जिसमें एक विशालकाय भारी-भरकम अजगर किसी शख्स के घर की सीलिंग में छुप कर बैठ जाता है। अगर इस अजगर का पता समय पर नहीं चलता तो यह किसी भी वक्त हमला कर किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

ऐसे में विशालकाय अजगर की मौजूदगी का पता चलते ही मालिक ने रेस्क्यू टीम को बुला लिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम को भी अजगर को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अजगर को घर से बाहर निकालने में प्रोफेशनल रेस्क्युअर्स के भी पसीने छूट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर को सीलिंग से निकालते ही वह जोर से जमीन पर गिर गया। इसके बाद बड़ी मेहनत से अजगर का रेस्क्यू कर उसे घर से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें- Video: ‘मेरी शादी करवाओ…’ दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा, सड़क पर ही हुआ तगड़ा ड्रामा

 

संबंधित समाचार