अयोध्या: समस्याओं को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। किसानों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा के नेतृत्व में 14वें दिन भी जारी रहा। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समय रहते निस्तारण न किया गया तो किसान आक्रामक रुख अपनाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष …

अयोध्या। किसानों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा के नेतृत्व में 14वें दिन भी जारी रहा। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समय रहते निस्तारण न किया गया तो किसान आक्रामक रुख अपनाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल पांडेय ने कहा कि धरने पर बैठे किसानों का धैर्य अब टूट रहा है, जिला प्रशासन जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण कराए, वरना किसान सख्त रुख अपनाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्याओं का उचित समाधान न हुआ तो 5 सितंबर को किसान महापंचायत होगी यदि इसके बाद भी समाधान न हुआ तो किसान आक्रामक आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर रणजीत कोरी, संतोष वर्मा, रामअवतार चौहान, लल्लूराम, राकेश वर्मा, देवीदीन, राम नवल, रामदीन, जितेंद्र कुमार व उर्मिला निषाद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: अफसरों से वार्ता के बाद भाकियू का धरना समाप्त

संबंधित समाचार