अयोध्या: डॉ. देवव्रत ने जीता लुआक्टा के उपाध्यक्ष पद का चुनाव
अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ़ निवासी डॉ. देवव्रत सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ लुआक्टा के उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। वर्तमान में देवव्रत सिंह आरएमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीतापुर में राजनीतिक विज्ञान विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। डॉ. देवव्रत सिंह ने कहा कि …
अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ़ निवासी डॉ. देवव्रत सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ लुआक्टा के उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
वर्तमान में देवव्रत सिंह आरएमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीतापुर में राजनीतिक विज्ञान विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। डॉ. देवव्रत सिंह ने कहा कि यह चुनाव उनके मुद्दों और संघर्षों के प्रति लोगों का समर्थन है।
उन्होंने अपने प्राथमिक मुद्दों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करवाना, असिस्टेंट प्रोफेसर का सीधे पीएचडी में प्रवेश करवाना एवं कोर्स वर्क की अनिवार्यता समाप्त करवाना तथा प्रोफेसर के रिटायरमेंट उम्र को 62 से 65 वर्ष करवाना है।
यह भी पढ़ें-लखनऊ : लुआक्टा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी
