बरेली: मिशन अस्पताल में भर्ती महिला की आईवीआरआई से रिपोर्ट आई निगेटिव
बरेली, अमृत विचार। मिशन अस्पताल में उपचार कराने आई बदायूं की महिला को निजी लैब से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसे बदायूं मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। वहां से महिला का दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया। आईवीआरआई से बुधवार को आई रिपोर्ट में मां और बेटे दोनों की ही …
बरेली, अमृत विचार। मिशन अस्पताल में उपचार कराने आई बदायूं की महिला को निजी लैब से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसे बदायूं मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। वहां से महिला का दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया। आईवीआरआई से बुधवार को आई रिपोर्ट में मां और बेटे दोनों की ही रिपोर्ट निगेटिव निकली है। इससे एक बार फिर निजी लैब की रिपोर्ट पर प्रश्न खड़ा हो गया है।
बिल्सी के अंबियापुर ब्लॉक गांव बैरमई की रहने वाली महिला को कुछ दिन पहले उल्टी-दस्त के साथ बुखार आया था। निजी चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर ले जाने को कहा। घरवालों ने उसे 29 मई को बरेली के चौकी चौराहा के पास मिशन अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां निजी लैब से सैंपल की जांच कराई गई, जो सोमवार को पॉजिटिव आया था। 70 वर्षीय महिला को बदायूं मेडिकल कालेज (एल-2) में भर्ती कराया गया था। महिला और उसकी तीमारदारी में लगे बेटे का सैंपल बदायूं से दोबारा आईवीआरआई को भेजा गया था। बुधवार को आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में मां बेटे दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
निजी लैब से संक्रमण की पुष्टि का पहला नहीं मामला
बदायूं की महिला को निजी लैब से कोरोना संक्रमण की पुष्टि और बाद में आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में निगेटिव का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फरीदपुर की महिला और पीलीभीत के युवक के कोरोना संक्रमित होने के मामले ऐसा हो चुका है। निजी लैब ने अपनी रिपोर्ट में जिनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की थी, उन्हीं की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की जांच में निगेटिव आई थी।
