कोलकाता बंदरगाह का नाम श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोलकाता बंदरगाह ट्रस्‍ट का नाम बदलकर इसे श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्‍ट कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। गौरतलब है कि कोलकाता बंदरगाह ट्रस्‍ट के निदेशक मंडल ने गत 25 फरवरी की …

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोलकाता बंदरगाह ट्रस्‍ट का नाम बदलकर इसे श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्‍ट कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

गौरतलब है कि कोलकाता बंदरगाह ट्रस्‍ट के निदेशक मंडल ने गत 25 फरवरी की अपनी बैठक में विधिवेता, शिक्षाविद, विचारक और जन नेता श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की बहुआयामी प्रतिभा को ध्‍यान में रखते हुए कोलकाता बंदरगाह का नाम बदलकर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी करने के प्रस्‍ताव को पारित किया था।

इससे पहले 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह की 150वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल की जनता की भावनाओं को ध्‍यान में रखते हुए कोलकाता बंदरगाह का नाम श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी करने की घोषणा की गयी थी।

संबंधित समाचार