बहराइच: प्राइवेट तो दूर अभी सरकारी भवनों से नहीं उतारा गया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार । स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त हो गया है। लेकिन इसके बाद भी सरकारी और प्राइवेट भवनों पर तिरंगा झंडा लगा हुआ है। चित्तौरा ब्लॉक कार्यालय के छत पर झंडा बिछा दिया गया है। लेकिन किसी अधिकारी की नजर नहीं जा रही है। देश की आजादी का जश्न 15 …

बहराइच, अमृत विचार । स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त हो गया है। लेकिन इसके बाद भी सरकारी और प्राइवेट भवनों पर तिरंगा झंडा लगा हुआ है। चित्तौरा ब्लॉक कार्यालय के छत पर झंडा बिछा दिया गया है। लेकिन किसी अधिकारी की नजर नहीं जा रही है।

देश की आजादी का जश्न 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। जबकि आजादी का अमृत महोत्सव 18 अगस्त तक मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर जिलेवासियों ने हर घर पर तिरंगा फहरा दिया। सभी सरकारी और अर्ध सरकारी भवनों के साथ मकानों पर तिरंगा झंडा लगाया गया था। लेकिन आज भी मकानों पर तिरंगा झंडा फहरा रहा है। आम लोगों की बात छोड़ दें तो तिरंगा सरकारी भवनों पर भी फहरा रहा है। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय चित्तौरा में छत पर झंडा लहरा रहा था।

कुछ इसी तरह ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज की भी रही। इतना ही नहीं बिछिया क्षेत्र के पंचायत भवन में झंडा अभी भी फहरा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी कर्मी भी तिरंगा को किस तरह सम्मान दे रहे हैं। इस मामले में खंड विकास अधिकारी चित्तौरा सुशील श्रीवास्तव के मोबाइल फोन लगाया गया तो उनका नंबर नॉट रीचबल बताता रहा।

यह भी पढ़ें –गाजीपुर: गंगा नदी में पलटी नाव, दो की मौत, कई लापता

संबंधित समाचार