बरेली: घरों से सम्मानपूर्वक उतरवा कर रखवाए जाएंगे तिरंगा, DPRO ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा फहराया गया। इसके बाद लोग उन्हें उतारना भूल गए हैं, अधिकतर ग्राम पंचायतों में अभी भी तिरंगा फहरा रहे हैं। अब डीपीआरओ ने एडीओ व पंचायत सचिव को तिरंगा उतरवाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आपने …

बरेली, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा फहराया गया। इसके बाद लोग उन्हें उतारना भूल गए हैं, अधिकतर ग्राम पंचायतों में अभी भी तिरंगा फहरा रहे हैं। अब डीपीआरओ ने एडीओ व पंचायत सचिव को तिरंगा उतरवाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आपने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा रखा है तो अब सम्मानपूर्वक उतार लें।

भारत सरकार ने 15 अगस्त की शाम तक ही तिरंगा लगाने की अनुमति दी थी। आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के दिशा निर्देश दिए गए थे, लेकिन हजारों लोगों ने 15 अगस्त के बाद भी मकानों और दुकानों से राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक नहीं उतारा है।

बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी कारों, मोटरसाइकिलों, टैम्पों आदि वाहनों पर भी तिरंगा लगा रखा है। अनेक स्थानों पर लोग तिरंगा लगाकर भूल गए हैं। कई दुकानों व घरों पर लगे तिरंगे फट गए हैं या झुक गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के बाद घरों पर तिरंगा लगाना राष्ट्रीय ध्वज संहिता 2002 की अवहेलना है। उन्होंने सभी एडीओ व पंचायत सचिव को आदेश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में निजी व सरकारी भवनों पर नियम विरूद्ध फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक उतरवाकर रखवाएं।

विशेष अवसरों पर ही फहराते हैं तिरंगा
तिरंगे के सम्मान को लेकर बनी संहिता की आम लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। इसीलिए केंद्र की सरकारें स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या विशेष अवसरों पर ही तिरंगा फहराने की अनुमति देती रही हैं। विशेष अवसरों पर ही अनुमति के कारण लोगों में तिरंगे के प्रति आदर का एक गहरा भाव बना रहता है। अब लोगों ने तिरंगा किसी राजनीतिक दल के झंडे की तरह ही लगा रखा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: गणेश चतुर्थी महोत्सव का हुआ आगाज, शिव मंदिर में तीन दिन विराजेंगे गणपति

संबंधित समाचार