रायबरेली: अनियंत्रित ट्रक बाहर सो रहे युवक और दो गायों को रौंदता हुआ घर में घुसा, मचा हड़कंप
रायबरेली। घर के बाहर सो रहे युवक और दो बेसहारा गायों को रौंदता हुआ अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया।जिससे गायों और युवक की मौके पर मौत हो गई है। घर में ट्रक घुसने से भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार की प्रातः जगतपुर कस्बे के पास में हुआ है। जगतपुर कस्बा …
रायबरेली। घर के बाहर सो रहे युवक और दो बेसहारा गायों को रौंदता हुआ अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया।जिससे गायों और युवक की मौके पर मौत हो गई है। घर में ट्रक घुसने से भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
यह दर्दनाक हादसा गुरुवार की प्रातः जगतपुर कस्बे के पास में हुआ है। जगतपुर कस्बा से जुड़े गांव मनोहर गंज निवासी राजेश कुमार का बेटा आयुष(18 वर्ष) लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे बने अपने घर के सामने सो रहा था।
प्रातःकाल करीब चार बजे प्रयागराज की तरफ से जा रहे भूसी लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर सो रहे युवक को रौंद दिया और पड़ोस के बचान मिश्र के घर के अंदर घुस गया। पास में सड़क के किनारे बैठी दो गायों को भी अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला है। जिससे गायों की भी मौके पर मौत हो गई है। घर में ट्रक घुसने के कारण पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है।
चालक को नींद आ जाने से हुआ हादसा
जगतपुर कस्बे में अनियंत्रित होकर ट्रक घर में घुसने का कारण ट्रक चालक को नींद आ जाना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ट्रक चलाते समय चालक को अचानक नींद आ गई। जिसके कारण ट्रक से उसका नियंत्रण खत्म हो गया। परिणामस्वरूप ट्रक सड़क मार्ग से किनारे गया और युवक व गायों को रौंदता हुआ घर में घुस गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
हादसा के बाद मची चीख पुकार
अनियंत्रित ट्रक से हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई थी। बचान मिश्र के घर में जब ट्रक घुसा तो पूरा मकान दहल गया। गहरी नींद में सो रहे लोगों की अचानक झटका लगने से नींद टूटी तो सामने भयानक मंजर था। युवक और दो गायों का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो चुका था। चीख पुकार सुनकर कस्बे के अन्य लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
यह भी पढ़ें-उन्नाव: खड़े ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार टाटा कैंटर ने मारी टक्कर, वाहन चालक की मौत
