बरेली: निलंबित सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कुछ दिन पहले लखनऊ के डीआइजी की कार खरीदने के मामले में चर्चा में आए निलंबित सिपाही सुरकेश पर अब शांति विहार की महिला ने तमंचे के दम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सिपाही उसे प्लाट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने …

बरेली,अमृत विचार। कुछ दिन पहले लखनऊ के डीआइजी की कार खरीदने के मामले में चर्चा में आए निलंबित सिपाही सुरकेश पर अब शांति विहार की महिला ने तमंचे के दम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सिपाही उसे प्लाट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शांति विहार की रहने वाली महिला ने बताया कि वह लंबे समय प्लाट की तलाश कर रही थी। इसी बीच उसे पता चला की पटेल नगर का रहने वाला सुरकेश शर्मा प्लाट बेचने का काम करता है। 25 मई को महिला की करगैना में सुरकेश से मुलाकात हुई। बातचीत के बाद 31 मई को प्लाट दिखाने की बात तय हुई।

आरोप है कि 31 मई की शाम महिला करगैना पहुंची जहां से सुरकेश उसे बुलट पर बैठाकर पटेल नगर ले गया। यहां उसे कई प्लाट भी दिखाए। इसी बीच रात हो गई। सुरकेश महिला को एक ट्यूबवैल के पास ले गया। यहां तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर भाग गया। महिला ने इसकी शिकायत यूपी-112 पर की। बुधवार को सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

“महिला की शिकायत पर सुरकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।” -हरीश चंद्र जोशी, इंस्पेक्टर सुभाषनगर

संबंधित समाचार