Viral Video: बैल का रौद्र रूप देख बाघ ने बचाई अपनी जान, उल्टे पांव दौड़ता आया नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Video Viral: वाइल्ड लाइफ से संबंधित वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हें। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसे देख यूजर्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आमतौर पर बाघ काफी खुंखार और शक्तिशाली जीव होता है, जो अपने शरीर के कई गुना बड़े …

Video Viral: वाइल्ड लाइफ से संबंधित वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हें। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसे देख यूजर्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आमतौर पर बाघ काफी खुंखार और शक्तिशाली जीव होता है, जो अपने शरीर के कई गुना बड़े जानवर पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लेता है।

बैल पर घात लगाए बैठा था बाघ
बाघ के शिकार कर रहे वीडियो सोशल मीडिया पर खासतौर पर सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। ऐसे में अगर बाघ अपने ही शिकार से डर कर भागने लगे तो यह चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, शिकारी जानवर इस तरह का व्यवहार नहीं करता. यहां इंसानों की मौजूदगी ने बाघ को दबाव में आने के लिए मजबूर कर दिया।

इसमें पहले तो एक बाघ को सड़क किनारे घात लगाए बैठा देखा जा रहा है। जिसे देख कुछ लोग सड़क से दूर खड़े हो गए और यह पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद करने लगे।

बैल ने छुड़ाए बाघ के छक्के
वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर सामने से बैल दौड़ता हुआ आ रहा है, जिसके सींग आगे की ओर निकले हुए काफी नुकीले हैं। वहीं, सड़क के किनारे घात लगाए बाघ उस बैल की तरफ तेजी से उसका शिकार करने के लिए बढ़ता है। वहीं बैल भी बिना डरे बाघ की ओर बढ़ जाता है। जिसे देख बाघ वहां से अपने कदम पीछे खींचने में ही अपनी भलाई समझता है और बैल का गुस्सा देख बाघ पीछे की ओर भाग जाता है।

वीडियो ने यूजर्स को चौंकाया
इसके साथ ही यूजर्स भी अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह बेहद ही चौंकाने वाली घटना है।

ये भी पढ़ें- गजब गांव: कपड़े ही नहीं पहनते इस गांव के लोग, 90 साल से चलता आ रहा ये ट्रेंड

संबंधित समाचार