गौतम बुद्ध नगर: मेट्रो कोच के अंदर रेस्टोरेंट्स खोलने को लेकर NMRC ने टेंडर किया जारी
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा मेट्रो यात्री के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। मेट्रो की यात्रा करने वाले लोगों को जल्दी मेट्रो के कोच के भीतर ही रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने वाली है। बतादें कि मेट्रो स्टेशन पर बिजनेस को बढ़ाने के लिहाज से नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) यात्रियों का सुविधा के …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा मेट्रो यात्री के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। मेट्रो की यात्रा करने वाले लोगों को जल्दी मेट्रो के कोच के भीतर ही रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने वाली है। बतादें कि मेट्रो स्टेशन पर बिजनेस को बढ़ाने के लिहाज से नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) यात्रियों का सुविधा के लिए और संख्या बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। इसी के मद्देनजर NMRC ने मेट्रो कोच के अंदर रेस्टोरेंट्स खोलने को लेकर टेंडर जारी किया है।
रेस्टोरेंट्स खोलने को लेकर NMRC ने मेट्रो स्टेशन में मेट्रो कोच के अंदर रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना बनाई है। जिससे कि मेट्रो से सफर करने वाले ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मेट्रो ट्रेन के डिब्बे के अंदर बने रेस्टोरेंट में खाने पीने का मजा ले सकें। साथ ही साथ NMRC ने मॉक मेट्रो कोच किराए पर लेने का फैसला किया है। जिसको एक रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किए जाने की उम्मीद है।
अब जगह जगह स्टेशनों पर होंगे मॉक कोच, जारी करेगा टेंडर
रेस्टोरेंट को लेकर NMRC की प्रवक्ता निशा वधावन ने टेंडर जारी होने की पुष्टि की है। बतादें कि वर्तमान में ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन पर नकली मेट्रो कोच उपलब्ध है। सफल लाइसेंस धारी से नोएडा सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन में एक सही स्थान पर स्थानांतरित करेगा। उन्होंने कहा कि लाइसेंस धारी यह सुनिश्चित करेगा कि कोच को कोई नुकसान ना हो।
आवंटन के बाद लाइसेंस धारी NMRC से मंजूरी के बाद अंदर अपनी सेटिंग को बदल भी सकता है। मॉक कोच, स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर निर्धारित 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में खड़ा होगा। NMRC ने जारी गाइडलाइंस के मुताबिक यह तय किया है कि जो भी इस काम को लेगा उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि कोच के अंदर बाहर कोई ड्रिलिंग कटिंग ना हो। हालांकि लाइसेंस धारी मॉक मेट्रो कोच के अंदर की सेटिंग को अपने हिसाब से कर सकेगा जिसमें बैठने की सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें-Lucknow Metro ने लिया बड़ा फैसला, अब मेट्रो कोच में मना सकेंगे अपना जन्मदिन, जानें अनुमति लेने की प्रक्रिया
