World Junior Swimming : अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, आठवें स्थान पर रहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वह पेरू के लीमा में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं। इस 17 वर्षीय भारतीय तैराक ने बुधवार को फाइनल में दो मिनट 19.14 …

नई दिल्ली। अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वह पेरू के लीमा में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं। इस 17 वर्षीय भारतीय तैराक ने बुधवार को फाइनल में दो मिनट 19.14 सेकंड का समय निकाला और वह आठ तैराकों में अंतिम स्थान पर रही।

अपेक्षा ने इससे पहले क्वालीफाइंग में दो मिनट 18.18 सेकंड का समय निकालकर अपने ही ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ में सुधार किया और फाइनल में जगह बनाई। वह किसी विश्व प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो मिनट 18.39 सेकंड था जो उन्होंने जून में बनाया था लेकिन अभी इसे भारतीय तैराकी महासंघ से मान्यता मिलने का इंतजार है। तैराकी में किसी समय को राष्ट्रीय रिकॉर्ड तभी माना जाता है जब इसे राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में हासिल किया गया हो।

अन्य प्रतियोगिताओं में निकाले गए समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ कहा जाता है। इस बीच पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के वेदांत माधवन गलत शुरुआत के कारण अयोग्य घोषित कर दिए गए जबकि संभव रामा राव फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। उन्होंने एक मिनट 55.71 सेकंड का समय लिया और वह 27वें नंबर पर रहे।

ये भी पढ़ें : Road Safety World Series 2 : रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के मैचों में मचेगा धमाल, सचिन तेंदुलकर होंगे इंडिया लीजेंड्स के कप्तान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात