बहराइच: वृद्ध की हत्या का मुकदमा दर्ज, देर रात को एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात के शेखदहीर निवासी एक वृद्ध की बुधवार शाम को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई है। देर रात को एसपी ने भी …

बहराइच। कोतवाली देहात के शेखदहीर निवासी एक वृद्ध की बुधवार शाम को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई है। देर रात को एसपी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

कोतवाली देहात के शेखदहीर के मजरा अरवन गंज निवासी राम गोपाल (60) की बुधवार शाम को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर कोतवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञाननजय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी तारा देवी की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर देर रात को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को जल्द घटना के खुलासे का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीण और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-बहराइच : बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

संबंधित समाचार