Viral Video: गिलहरी बनी फुटबॉलर, अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर की मस्ती, दिल को छू जाएगा ये वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो सभी के दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक छोटी सी गिलहरी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गिलहरी को अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर मस्ती करते देखा जा रहा है। आमतौर पर काम पर लगी रहने वाली …

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो सभी के दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक छोटी सी गिलहरी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गिलहरी को अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर मस्ती करते देखा जा रहा है। आमतौर पर काम पर लगी रहने वाली गिलहरी को अलग अंदाज में देखना हर किसी को लुभा रहा है। बता दें वीडियो में गिलहरी को घर के बैकयार्ड में बच्चों के खेलने के लिए रखे ट्रैम्पोलाइन में एक गिलहरी को घुस जाती है। इस दौरान गिलहरी अपनी खोजबीन और खाने की तलाश करते हुए एक फुटबॉल तक पहुंच जाती है। इसके बाद वह उसके साथ खेलती नजर आती है।

बता दें वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में गिलहरी की चंचलता को साफ देखा जा सकता है। वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक छोटे सा जीव भी अपने मस्ती भरे पल को काफी एन्जॉय करता है। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रभावित हो रहे हैं।

https://twitter.com/i/status/1564864232293801984

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे खबर लिखे जाने तक तकरीबन 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं एक लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक करने के साथ ही 13 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है। ज्यादातर यूजर्स कमेंट कर गिलहरी को फुटबॉलर बनने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एक विवाह ऐसा भी! : खाना था पापड़, दूल्हे के दोस्तों ने बरसाए झापड़, Video Viral

 

 

संबंधित समाचार