मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम योगी, जानिए कब?
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद मंडल के दौरे पर दो दिन 3-4 सितंबर को रहेंगे। वह तीन सितंबर को मुरादाबाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद विकास कार्यों की बैठक में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद विभिन्न कार्यों की प्रगति स्थलीय निरीक्षण कर परखेंगे। शनिवार की शाम को वह …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद मंडल के दौरे पर दो दिन 3-4 सितंबर को रहेंगे। वह तीन सितंबर को मुरादाबाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद विकास कार्यों की बैठक में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद विभिन्न कार्यों की प्रगति स्थलीय निरीक्षण कर परखेंगे।
शनिवार की शाम को वह बिजनौर में पहुंचकर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक, विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अगले दिन बिजनौर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद रामपुर पहुंचेंगे। जहां अधिकारियों के साथ मुलाकात में कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे और बाल शिशु गृह का निरीक्षण करने के बाद मूंढापांडे हवाई पट्टी मुरादाबाद में उद्यमियों के साथ बैठक कर वापस लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के लोकभवन स्थित कार्यालय से यह कार्यक्रम उनके निजी सचिव रामसूरत सविता ने जारी कर मुरादाबाद के मंडलायुक्त, डीआईजी रेंज, तीनों जिलों के जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को इसके अनुरूप प्रबंध करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे भाजपा नेता, पुलिस के नाम पर धनउगाही का आरोप
