मुरादाबाद : ‘युद्ध नहीं, शांति चाहिए’, श्रमिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मुरादाबाद,अमृत विचार। आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड सेंटर के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके माध्यम से भारत सरकार से मांग की गई कि वह साम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ स्पष्ट रवैया अपनाए और विश्व शांति के लिए ठोस पहल करे। ऑल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड सेंटर के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके माध्यम से भारत सरकार से मांग की गई कि वह साम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ स्पष्ट रवैया अपनाए और विश्व शांति के लिए ठोस पहल करे।
ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि एक सितंबर 1939 को हिटलर के नेतृत्व में साम्राज्यवादी जर्मनी देश ने पोलैंड पर हमला किया था इसके बाद भी ट्रेन की घोषणा के साथ ही दुनिया में दूसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया था। इसमें करोड़ों की जान गई थी। तब हिटलर की दहशत से ही यूरोप के देशों की सरकारें ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। श्रमिक महासंघ वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन ने एक सितंबर 2022 को शांति के इंटरनेशनल एक्शन दिवस मनाने का निर्णय लिया।
इसी क्रम में एआईटीयूसी के तत्वाधान में प्रदर्शन कर मांग करते हैं कि भारत सरकार साम्राज्यवादी युद्ध की साजिश के खिलाफ इस पर विचार करें और विश्व शांति के लिए ठोस रूप से पहल करें। प्रदर्शन में रंजन, अमरजीत सिंह, इस्लाम अली, छोटेलाल, इसरार अहमद, दिनेश कुमार, अमित कुमार सहित विभिन्न संगठनों के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम योगी, जानिए कब?
