बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी युवक के बाजू में गोली, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार । नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी में एक व्यक्ति ने खुद पर जानलेवा हमला किये जाने की बात कही है। लेकिन पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है। अस्पताल पहुंचने पर पीड़ित ने दो भाईयों पर आरोप लगाया है। लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस तहरीर के आधार …

बुलंदशहर, अमृत विचार । नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी में एक व्यक्ति ने खुद पर जानलेवा हमला किये जाने की बात कही है। लेकिन पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है। अस्पताल पहुंचने पर पीड़ित ने दो भाईयों पर आरोप लगाया है। लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है।

नगर के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी रविंद्रपाल सिंह उर्फ रवि ठाकुर ने बताया कि दोपहर को वह अपने घर पर था। आरोप है कि उसी दौरान वहां पहुंचे दो लोगों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसकी बाईं बाजू में लगी, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल रविंद्रपाल सिंह को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में घायल ने मोहल्ला साठा के एक व्यक्ति पर रुपयों के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें –उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया बेंगलुरु में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन 

संबंधित समाचार