लखनऊ: आज रात 12 बजे से महंगा होगा हाईवे का सफर, टोल टैक्स की बढ़ी दरें होंगी लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी को सीतापुर से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-24 पर आज रात 12 बजे के बाद से सफर करना महंगा हो जाएगा। आधी रात के बाद टोल की दरें बढ़ जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सीतापुर और इटौंजा नेशनल हाइवे-24 पर स्थित टोल पर जहां कार, जीप और वैन का एक …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी को सीतापुर से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-24 पर आज रात 12 बजे के बाद से सफर करना महंगा हो जाएगा। आधी रात के बाद टोल की दरें बढ़ जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सीतापुर और इटौंजा नेशनल हाइवे-24 पर स्थित टोल पर जहां कार, जीप और वैन का एक तरफ़ का फास्टैग लगी कार का टोल 45 रुपये का था वो आज रात से बढ़ी दरों के हिसाब से 50 रुपये हो जाएगा। वहीं खैराबाद और इटौंजा का आने-जाने का जो टोल अब तक 65 रुपये था वो आज रात से बढ़कर 75 रुपये हो जाएगा।

इसके साथ-साथ लाइट कॉमर्शियल वाहन (एलसीवी) और मिनी बस का एक तरफ का जाने का जो टोल अभी तक 75 रुपये था उसे बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया गया है। जबकि आने-जाने पर उसे 115 रुपये के बढ़ाकर अब 130 रुपये कर दिया गया है। इसी कड़ी में मल्टी एक्सल वाहन (एमएवी) दो एक्सल वाहन का जो टोल दर एक तरफ का 245 रुपये का था उसमें भी 35 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है, यानि अब ऐसे वाहनों को एक तरफ के लिए 280 रुपये अदा करने होंगे, जबकि दोनों तरफ का के लिए अब 370 रुपये की जगह 420 रुपये अदा करने होंगे।

यह भी पढ़ें –एआईएफएफ चुनाव : बाईचुंग भूटिया पर कल्याण चौबे का पलड़ा भारी, इस दिन महासंघ को मिलेगा पहला पूर्व ‘खिलाड़ी’ अध्यक्ष

संबंधित समाचार