हरदोई: तमंचा दिखाकर किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यूपी हरदोई जिले से समूहिक दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। दरसअल खेत में शौच करने गई एक युवती ने चार युवकों पर तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सीओ कार्यालय पर वहशियों की शिकार बनी किशोरी अपने भाई के साथ पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर अपने …

हरदोई। यूपी हरदोई जिले से समूहिक दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। दरसअल खेत में शौच करने गई एक युवती ने चार युवकों पर तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सीओ कार्यालय पर वहशियों की शिकार बनी किशोरी अपने भाई के साथ पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

मामला जिले के मझिला थाने के एक गांव का है। जहां पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच गांव के मोहम्मद वली पुत्र छंगा, सुनील उर्फ वसीम पुत्र लाला, पप्पू मिश्रा पुत्र अवध बिहारी, अनीश पुत्र रशीद ने उसको पकड़ लिया और जबरदस्ती घसीटते हुए खेत में ले गए। जहां चारों ने उसकी पुत्री को तमंचा दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपियों ने किशोरी का वीडियो भी बना लिया। किशोरी की मां का आरोप है कि जब वह मझिला थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। गुरुवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय को सारी दास्तान बताई। सीओ शाहाबाद श्री उपाध्याय ने जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : घर में घुसकर दलित युवती को दुष्कर्म की दी धमकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज