पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए हो रहे हैं एकजुट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पीएम मोदी दो दिन की केरल यात्रा पर हैं। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने कोच्चि की जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला …

नई दिल्ली। पीएम मोदी दो दिन की केरल यात्रा पर हैं। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने कोच्चि की जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा तेज विकास और युवाओं की आकांक्षाओं की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भ्रष्टाचार का है।

मैंने 15 अगस्त को कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है, लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि जैसे-जैसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन हो रहा है तो देश की राजनीति में नया पोलराइजेशन भी शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं। संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। देश और केरल के लोगों को इनसे लगातार सतर्क रहना है।

ये भी पढ़ें- ATS ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 126 किग्रा हेरोइन की खेप भी बरामद

 

संबंधित समाचार