अयोध्या: इस बार भव्य होगा राम विवाह महोत्सव, रामायण मेला समिति ने की बैठक
अयोध्या। मणिराम छावनी में गुरुवार को 41वें रामायण मेला समिति की तैयारी बैठक हुई। महंत नृत्य गोपाल दास की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष कमल नयन दास ने की। इस दौरान 27 से 30 नवंबर तक होने वाले रामायण मेला कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस बार राम विवाह महोत्सव को …
अयोध्या। मणिराम छावनी में गुरुवार को 41वें रामायण मेला समिति की तैयारी बैठक हुई। महंत नृत्य गोपाल दास की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष कमल नयन दास ने की। इस दौरान 27 से 30 नवंबर तक होने वाले रामायण मेला कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस बार राम विवाह महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी हो रही है।
समिति के संरक्षक डॉ. निर्मल खत्री ने प्रस्ताव रखा कि पिछले कई माह से समिति के महामंत्री शीतला सिंह के अस्वस्थ होने के कारण नया महामंत्री और कुछ नए लोगों को सम्मिलित किया जाय, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने महामंत्री के लिए डॉ. बीएन अरोड़ा (पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय)का नाम सुझाया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के जनसंपर्क अधिकारी और अयोध्या दीपोत्सव के प्रथम आयोजन से ही सक्रिय भूमिका निभा रहे आशीष मिश्र के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए आशीष मिश्र को रामायण मेला के संयोजक पद पर स्वीकृति प्रदान कर दी गई। तुलसीदल के संपादक के स्थान पर डॉ. जनार्दन उपाध्याय को नामित किया गया है।
अन्य रिक्त स्थानों पर भी लोगों का चयन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। समापन कार्यक्रम में राज्यपाल से आने का अनुरोध पत्र भेजा जाएगा। बैठक में नंद कुमार मिश्र पेड़ा महाराज, कमलेश कुमार सिंह, शरद कपूर, एसएन सिंह, डॉ. जनार्दन उपाध्याय, प्रभात शर्मा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: देवोत्थान एकादशी- देव जागने के साथ सहालग की हुई शुरुआत
