बरेली: दंपति को बच्चा चोर समझने वालों पर रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरा मामला
बरेली, अमृत विचार। धार्मिक स्थल पर आए दंपति को बच्चा चोर समझकर परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस सीसीटीवी से उसकी जांच कर लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। किला के गढ़ी मोहल्ले में बुधवार को कुछ लोगों ने दो बेटियों के …
बरेली, अमृत विचार। धार्मिक स्थल पर आए दंपति को बच्चा चोर समझकर परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस सीसीटीवी से उसकी जांच कर लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
किला के गढ़ी मोहल्ले में बुधवार को कुछ लोगों ने दो बेटियों के साथ जा रही एक दंपति को बच्चा चोर समझकर रोक लिया था। इसके बाद परिवार ने उन्हें बताया कि वह यहां एक धार्मिक स्थल पर आए थे। वहां पर उनकी जेब कट गई, लेकिन पुलिस ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया और चाैकी ले गए।
जांच में पता चला की दंपति सही बोल रहे हैं। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि दंपति को परेशान करने वाले अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी और वीडियो से लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: आधार प्रमाणिकरण न होने से बढ़ीं मुश्किलें, खाते में नहीं पहुंच सकी पेंशन
