बहराइच: डिप्टी सीएम की डांट का भी नहीं हुआ असर, पीएचसी में लगा रहा ताला, वापस लौट गए मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज सीएचसी का दो दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया था। लेकिन उसी से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ताला लगा मिला। चिकित्सक और फार्मासिस्ट गायब रहे। इससे मरीज बिना दवा और इलाज के वापस लौटने को विवश रहे। जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधर नहीं रही …

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज सीएचसी का दो दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया था। लेकिन उसी से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ताला लगा मिला। चिकित्सक और फार्मासिस्ट गायब रहे। इससे मरीज बिना दवा और इलाज के वापस लौटने को विवश रहे।

जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधर नहीं रही है। आलम यह है कि उप मुख्यमंत्री की नसीहत को भी स्वास्थ्य कर्मी नजरंदाज कर रहे हैं। पीएचसी और सीएचसी को जहां आठ बजे खोलने के निर्देश हैं। वहीं इमरजेंसी सेवा 24घंटे संचालित होना चाहिए। लेकिन यह महज कागजी निर्देश ही दिख रहा है।

बताते चलें कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दो दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निरीक्षण किया था। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों को समय से संचालित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन डिप्टी सीएम की बात को स्वास्थ्य विभाग के लोग अनसुना कर रहे हैं। कैसरगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडहिया नंबर एक में गुरुवार को मरीज पहुंचे, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा रहा।

पीएचसी में तैनात डॉक्टर शशि भूषण यादव, फार्मा सिस्ट मोहम्मद रहमान भी गायब रहे। अस्पताल आने वाले मरीज बिना इलाज और दवा के ही वापस लौटने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने बताया कि यहां आए दिन यही हाल रहता है। स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से बदहाल है। सभी ने सीएमओ से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने की मांग की है।

पीएचसी में ताला लगना गलत बात
जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी को 24 घंटे खोलने के निर्देश हैं। साथ ही दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अगर किसी पीएचसी में ताला लगा है तो गलत है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
डॉक्टर सतीश कुमार सिंह सीएमओ

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी : समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ – रेखा

संबंधित समाचार