बरेली: रोडवेज अड्डे से बस चुरा ले गए चोर, विभाग में मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुराने बस अड्डे से चोर रोडवेज बस को चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी होने पर विभाग में खलबली मच गई। रात में ही बस की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन बस का कोई सुराग नहीं लगा। आरएम से लेकर एआरएम तक बस की तलाश में लग गए। गुरुवार को …

बरेली, अमृत विचार। पुराने बस अड्डे से चोर रोडवेज बस को चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी होने पर विभाग में खलबली मच गई। रात में ही बस की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन बस का कोई सुराग नहीं लगा। आरएम से लेकर एआरएम तक बस की तलाश में लग गए। गुरुवार को दातागंज में बस खड़ी मिली तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बस के बरामद होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बरेली के पुराने रोडवेज बस बड्डे से 5261 नंबर की रोडवेज देर रात कोई चोर बस स्टार्ट कर वहां से लेकर चला गया। हालांकि गुरुवार सुबह गायब बस दातागंज में लावारिस खड़ी मिली। बस मिलने की जानकारी पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एक गार्ड, दो परिचालकों के सहारे सबसे बड़ा बस अड्डा
बस अड्डों पर बसों की सुरक्षा को लेकर कोई खास प्रबंध नहीं हैं। पुराने बस अड्डे पर एक गार्ड और दो परिचालकों के सहारे रात में बसों की निगरानी कराई जाती है। दिन में तो कई स्टाफ हैं, लेकिन रात में इस बस अड्डे की जिम्मेदारी एक गार्ड व एक और दो परिचालक संभालते हैं।

रोडवेज बस अड्डे से बस चोरी हुई थी। बस दातागंज में लावारिस खड़ी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी—आरके त्रिपाठी, आरएम।

ये भी पढ़ें- बरेली: आधार प्रमाणिकरण न होने से बढ़ीं मुश्किलें, खाते में नहीं पहुंच सकी पेंशन

संबंधित समाचार