संभल : नाबालिग के अपहरण की कोशिश, आरोपी पकड़ा
चन्दौसी (संभल), अमृत विचार। कोतवाली के मोहल्ला आनंद बिहार में बच्चों के साथ खेल रहे एक नाबालिग के अपहरण की कोशिश की गई। इस दौरान किशोर किसी तरह से वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली में पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। …
चन्दौसी (संभल), अमृत विचार। कोतवाली के मोहल्ला आनंद बिहार में बच्चों के साथ खेल रहे एक नाबालिग के अपहरण की कोशिश की गई। इस दौरान किशोर किसी तरह से वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली में पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
मोहल्ला आनंद बिहार दिन दहाड़े अपहरण किया जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मोहल्ला निवासी संतराम का चौदह वर्षीय पुत्र मोहित गुरुवार की दोपहर दो बजे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वहां मुहल्ले का एक युवक पहुंचा और मोहित को डरा धमका कर ले गया आरोपी उसे मंडी समिति स्थित एक चाय की कैंटीन तक ले गया। इसके बाद किशोर किसी तरह से उसे चकमा देकर भागकर घर आ गया। किशोर ने पूरी बात बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। अपहरण की सूचना से परिजनों में हडकंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस अपहरण की घटना को निराधार बता रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया दोनों पक्ष मोहल्ले की है। किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी।
ये भी पढ़ें : संभल: लिंक एक्सप्रेस से कटकर तीन गोवंशीय पशुओं की मौत, दो घंटे रुकी रही ट्रेन
