बरेली: 300 बेड अस्पताल के आवासों में बंद होगी पानी और बिजली की सप्लाई
बरेली, अमृत विचार। एक माह पहले 300 बेड अस्पताल के अफसरों में उस समय खलबली मच गई जब बिजली विभाग की ओर से कोविड काल का एक करोड़ 44 लाख का बिजली बिल भुगतान करने को नोटिस विभाग को मिला। हालांकि वर्तमान में विभाग के पास बजट का अभाव है जिसके चलते बिल का भुगतान …
बरेली, अमृत विचार। एक माह पहले 300 बेड अस्पताल के अफसरों में उस समय खलबली मच गई जब बिजली विभाग की ओर से कोविड काल का एक करोड़ 44 लाख का बिजली बिल भुगतान करने को नोटिस विभाग को मिला। हालांकि वर्तमान में विभाग के पास बजट का अभाव है जिसके चलते बिल का भुगतान करना संभव नही है लेकिन भविष्य में इस प्रकार की समस्या न हो इसके लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सीएमओ को पत्र भेजकर अस्पताल के आवासों की बिजली और पानी की सप्लाई बंद कराने की मांग की है।
सूत्रों की मानें तो कोविड की दूसरी लहर तक अस्पताल में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज भर्ती हुए थे लेकिन तीसरी लहर के बाद से कम संख्या में मरीज यहां भर्ती हुए हैं। वहीं वर्तमान में एक भी संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है। आवासों में कर्मचारी हीटर से खाना पका रहे हैं और एसी भी चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें – बरेली: मंडलायुक्त ने कहा- नगर निगम की लाइब्रेरी को ऐसा बनाएं कि वह दूर से दिखाई दे
