गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराने के योगी सरकार के फैसले पर सपा सांसद ने कहा- मुसलमानों में तालीम की कमी…
लखनऊ। यूपी की सीएम योगी सरकार ने प्रदेश भर में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया है। मदरसों को लेकर योगी सरकार का कहना है कि मदरसों का सर्वेक्षण कराने से शिक्षा व्यवस्था और भी बेहतर होगी और मदरसों को यूपी मदरसा बोर्ड से मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मदरसों …
लखनऊ। यूपी की सीएम योगी सरकार ने प्रदेश भर में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया है। मदरसों को लेकर योगी सरकार का कहना है कि मदरसों का सर्वेक्षण कराने से शिक्षा व्यवस्था और भी बेहतर होगी और मदरसों को यूपी मदरसा बोर्ड से मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मदरसों का सर्वेक्षण कराए जाने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकर्रहमान बर्क का एक बयान सामने आया है।
मदरसों का सर्वेक्षण कराने को लेकर सपा सांसद शफीकर्रहमान बर्क ने कहा-, “सरकारी स्कूलों में जगह नहीं होने के कारण प्राइवेट मदरसे खोले जा रहे हैं। अगर योगी सरकार मदरसों को पैसा देगी तो बाहर से मदरसों को चंदा जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हिंदुस्तान में विशेष तौर पर मुसलमानों में तालीम की कमी के कारण बच्चों को तालीम देने के लिए गैर मान्यता वाले मदरसे चल रहे हैं।” आगे उन्होंने कहा कि सीएम योगी सरकार से गैर मान्यता वाले मदरसों को पैसा देकर चलने देने की मांग की है।
आपको बतादें कि एक सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि मदरसों को कहां से पैसा मिल रहा है और संचालक इसे किस तरह संचालित करते हैं। साथ ही साथ यह भी देखा जाएंगी की मदरसों में बच्चों को तालीम किस तरह की दी जा रही है। और हर जनपद में कितने गैर मान्यता प्राप्त वाले मदरसे हैं।
इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए सर्वे के दौरान इसके लिए सभी जनपदों के डीएम को निर्देश दिया गया है। इस संबंध में सरकार द्वारा दिशा-निर्देश भी बीते दिनों ही जारी कर दिए गए हैं। गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराने के इस फैसले के पीछे योगी सरकार का मानना है कि इससे मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ मदरसों को यूपी बोर्ड से मान्यता दिलाने का भी प्रयास होगा।
यह भी पढ़ें-मदरसों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर तक होगा सभी का सर्वे
