देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नौ हजार से अधिक नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोराेना वायरस के नौ हजार से अधिक मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 216919 पर पहुंच गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9304 नये मामलों के साथ संक्रमितों की …

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोराेना वायरस के नौ हजार से अधिक मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 216919 पर पहुंच गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9304 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 216919 हो गयी। इस दौरान 260 और लोगों की मृत्यु के बाद कुल मृतकों की संख्या 6075 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 106737 सक्रिय मामले हैं, जबकि 104107 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2560 नये मामले सामने आये हैं और 122 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 74860 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2587 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 996 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 32329 हो गयी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव