बाराबंकी: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना टिकैत नगर के अंतर्गत एक 35 वर्षीय व्यक्ति के अचानक अचेत हो कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना टिकैत नगर के ग्राम बुढ़नवापुर मजरे फत्तेपुर कला के निवासी शम्भू दयाल पुत्र मंगरे उम्र लगभग 35 वर्ष घर के बहार परिजनों से बात कर रहे थे। इसी बीच वह अचानक चक्कर …

बाराबंकी। थाना टिकैत नगर के अंतर्गत एक 35 वर्षीय व्यक्ति के अचानक अचेत हो कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना टिकैत नगर के ग्राम बुढ़नवापुर मजरे फत्तेपुर कला के निवासी शम्भू दयाल पुत्र मंगरे उम्र लगभग 35 वर्ष घर के बहार परिजनों से बात कर रहे थे।

इसी बीच वह अचानक चक्कर खाकर अचेत होकर जमीन पर गिर गए। जिन्हें परिजन नजदीकी सीएचसी टिकैत नगर लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

संबंधित समाचार